PDF का साइज कैसे कम करें — बिना पढ़ने लायक न रह जाने के
फॉर्म में दस्तावेज़ अपलोड करने के लिए PDF को एक तय limit में लाना पड़ता है। यहाँ यह ब्राउज़र में ही होता है, फाइल कहीं भेजे बिना।
मार्कशीट या प्रमाणपत्र की scan की गई PDF अक्सर कई MB की होती है, जबकि फॉर्म 200 या 500 KB तक ही लेता है। PDF का ज़्यादातर वज़न उसके अंदर की तस्वीरों में होता है, इसलिए साइज घटाने का मतलब है उन तस्वीरों की quality को उतना घटाना जितने से फाइल limit में आ जाए — और उससे ज़्यादा नहीं।
एक range में लाइए, एक नंबर पर नहीं
PDF Compressor में कम से कम और ज़्यादा से ज़्यादा KB दोनों डाल दीजिए। यह quality को बार-बार adjust करके ऐसी फाइल बनाता है जो उस window के अंदर बैठे। सिर्फ ऊपरी limit देने पर अक्सर ज़रूरत से बहुत छोटी और धुंधली फाइल बन जाती है।
पहले देखिए PDF में है क्या
अगर PDF में कई पन्ने हैं और फॉर्म को सिर्फ एक चाहिए, तो compress करने से पहले ज़रूरी पन्ने निकाल लीजिए। पाँच पन्नों को 200 KB में डालने से बेहतर है कि एक पन्ना 200 KB में जाए — वह कहीं ज़्यादा साफ दिखेगा।
फोटो से बनी PDF
अगर आपने फोन से फोटो खींचकर PDF बनाई है, तो असली वज़न वहीं से आ रहा है। ऐसे में JPG to PDF में सीधे फोटो डालकर KB limit दे दीजिए — यह एक ही बार में सही साइज की PDF बना देगा, दो बार compress करने से बेहतर नतीजा मिलेगा।
कागज़ सीधा और साफ रखिए
टेढ़ी, अँधेरे में खींची गई scan को compress करने पर वह और खराब होती है, क्योंकि छाया और shadow में बहुत variation होता है जिसे JPEG को store करना पड़ता है। दिन की रोशनी में, सीधे ऊपर से, सपाट कागज़ की फोटो लेने भर से फाइल छोटी और साफ दोनों आती है।
कुछ अपलोड नहीं होता
PDF आपके ब्राउज़र में ही खुलती और बनती है। कोई फाइल किसी server पर नहीं जाती, जो मार्कशीट और पहचान पत्र जैसे दस्तावेज़ों के लिए मायने रखता है।
सवाल
PDF का साइज कितना होना चाहिए?
जो फॉर्म माँगे। आम तौर पर दस्तावेज़ों के लिए 200 से 500 KB। अगर range दी है तो बीच में रखिए।
Compress करने से PDF पढ़ने लायक रहेगी?
अगर आप सिर्फ उतना compress करें जितनी ज़रूरत है, तो हाँ। इसीलिए minimum भी डालना चाहिए — वरना टूल ज़रूरत से कहीं ज़्यादा घटा देता है।
क्या PDF को JPG में बदलकर अपलोड कर सकते हैं?
सिर्फ तब जब फॉर्म JPG माँग रहा हो। दस्तावेज़ वाले खाने में आमतौर पर PDF ही चाहिए।
कई फोटो को एक PDF में कैसे करें?
JPG to PDF टूल में सारी फोटो एक साथ डाल दीजिए, क्रम में लग जाएँगी, और चाहें तो वहीं KB limit भी दे दीजिए।